मेन्यू

उत्तराखंड की जनता दो दलो की नूरां कुश्ती मे पिसी हुई है। यहाँ एक बार कांग्रेस और दुसरी बार भाजपा सत्तारूढ़ होती रही है। दोनों ही दल प्रदेश के विकास से कोसो दूर अपनी अपनी दूकान चलाने मे व्यस्त है। चुनाव के नजदीक आते आते इन दोनों पार्टियो मे दल बदल आम बात है। देव भूमि की जनता त्रस्त है और नेता मस्त है। उत्तराखंड की राजनीती मे एक तीसरे विकल्प की आवयशकता देखते हुए, इंडियन बिज़नेस पार्टी ने मुख्य मंत्री पद के योग्य उत्तराखंड के लोकप्रिय नेता श्री राजेश्वर पैन्यूली चार्टर्ड अकाउंटेंट के नेतृत्व मे एक साझा मंच तैयार किया है। इस साझा मंच की सेवा हेतु एक केंद्रीय सहायता केंद्र देहरादून मे स्थापित किया जाएगा जो निम्न कार्य करेगा

  • 24 घंटे सभी 70 उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता, चुनाव आयोग से लगातार संवाद इत्यादि।
  • केंद्रीयकृत मीडिया और प्रेस संवाद।
  • केंद्रीयकृत डिजाईन तैयार करना और पोस्टर इत्यादि की व्यवस्था करना।
  • पुरे प्रदेश की वोटर लिस्ट उपलब्ध करना।
  • और अन्य सहायता...

प्रदेश मे सरकार बनाने के लिया वोटर्स को यह भरोसा दिलाना जरूरी है की पार्टी या मोर्चा सभी 70 सीट पर अपनी उम्मीदवार खडे कर रहा है। जब हम सभी क्षेत्रीय पार्टिया और निर्दलीय उम्मीदवार एक छतरी के नीचे चुनाव लड़ेंगे तो जनता हम पर विश्वास करेगी और वोट भी देगी।

अपनी अपनी पार्टियो के स्वतंत्र अस्तित्व को बनाए रखते हुए, यह साँझा मंच एक न्यूनतम कार्यक्रम के आधार पर प्रदेश मे एक मजबूत विकल्प देने की स्थिति मे होगा और जनता का विश्वास हासिल कर सकते है।

हमारे सहयोगी CA राजेश्वर पैन्यूली (संपर्क सूत्र: 9654431957/9868231957) जो प्रताप नगर विधान सभा के उम्मीदवार भी है उन सभी संभावित लोगो से, जो साथ चलने के लिए तैयार है, मिल कर ख़ुशी होगी।


Follow us on FB
Follow us on Twitter